हरियाणा ITI ऑन-द-स्पॉट दाखिला 2026-27
Aug 15, 2026 • Maryam Begum • Academic Admissions / Education Notices
Source:
HindustanTimes
हरियाणा के सभी राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2026-27 की रिक्त सीटों के लिए ऑन-द-स्पॉट दाखिले हेतु नए ऑनलाइन आवेदन 14 अगस्त 2026 से शुरू होंगे। दाखिला नए एवं पुराने आवेदनों की संयुक्त मेरिट के आधार पर संस्थान स्तर पर किया जाएगा और इसमें कोई आरक्षण लागू नहीं होगा।
इच्छुक अभ्यर्थी 17 अगस्त 2026 से प्रतिदिन दोपहर 12 बजे तक संबंधित ITI में अपना मेरिट कार्ड जमा करें। सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ स्वयं उपस्थित होकर दाखिला फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी।
आवेदन: www.admissions.itiharyana.gov.in
विभाग: कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा
पता: प्लॉट नं. IP-2, सेक्टर-3, नजदीक माजरी चौक, पंचकूला
संपर्क: संबंधित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान / दाखिला पोर्टल
स्थान: हरियाणा