नगर निगम, बरेली द्वारा नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (N-CAP) के अंतर्गत निर्माण कार्यों हेतु ई-निविदाएँ आमंत्रित की जाती हैं। यह निविदा शासनादेश के अनुपालन में टू-बिड प्रणाली (तकनीकी एवं वित्तीय) के माध्यम से आमंत्रित की जा रही है। ई-निविदा क्रमांक 01 से 06 तक के लिए इच्छुक एवं पात्र ठेकेदार निर्धारित समय-सारणी के अनुसार उत्तर प्रदेश ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल तथा नगर निगम बरेली की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। ई-निविदा की महत्वपूर्ण तिथियाँ: डाउनलोड प्रारम्भ: 29.06.2026 (03:00 PM) अपलोड प्रारम्भ: 29.06.2026 (04:00 PM) अपलोड की अंतिम तिथि: 09.07.2026 (03:00 PM) निविदा खोलने की तिथि: 09.07.2026 (04:00 PM) वित्तीय निविदा खोलना: तकनीकी मूल्यांकन के बाद निविदा से संबंधित विस्तृत जानकारी, नियम एवं शर्तें उत्तर प्रदेश ई-टेंडरिंग पोर्टल तथा नगर निगम बरेली की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। किसी भी संशोधन, परिवर्तन अथवा अतिरिक्त सूचना के लिए संबंधित वेबसाइट नियमित रूप से देखी जाए। प्रभारी अधिकारी (NCAP) नगर निगम, बरेली।