नोएडा की स्पार्क मिंडा कंपनी में भीषण आग; दूर से दिखा काला धुआं, पहुंची फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां
May 30, 2026 • Maryam Begum • Fire / Accidents
Source:
Navbharattimes
नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा की एक कंपनी में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। आग लगने के बाद कंपनी में हड़कंप मच गया। घटना सेक्टर-59 स्थित स्पार्क मिंडा कंपनी की है। शनिवार शाम अचानक भीषण आग लगने अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही फैक्ट्री परिसर और आसपास के इलाके में माहौल अजीब बन गया। कंपनी में आग लगने से उठ रहा घना काला धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई दिया। इससे आपसपास के लोग भी दहशत में आ गए। आग लगने की घटना की जानकारी तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर दमकल की पांच गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। घटना में अब तक किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है